Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हो फिल्म इंडस्ट्री के फूहड़ गानों को लेकर आदिवासी हो समाज महासभा ने किया बैठक

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : आदिवासी हो समाज महासभा और आदिवासी यंगस्टर्स यूनिटी, कोल्हान के संयुक्त तत्वावधान में 29 मई को बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बलवीर सवैयां द्वारा की गई. बैठक में मुख्य रूप से हो फिल्म इंडस्ट्री के गानों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से जो कलाकारों के बीच सामाजिक दूरियां उत्पन्न हो रही है, उनको कैसे रोका जाए व हो गानों में भाषा की मान-मर्यादा को कैसे बरकरार रखा जाए, इन सभी मुद्दों पर विचार मंथन किया गया. इस दौरान हो समाज युवा महासभा के सांस्कृतिक सचिव प्रकाश पुरती ने कहा कि भाषा हमारी पहचान है. भाषा की मान-मर्यादा को बनाये रखना हमारी प्राथमिकता है. आजकल जो भी यूट्यूब के माध्यम से `हो` गाने बनाए जा रहे हैं, उनमें शालीनता होनी चाहिए. क्योंकि हम समाज के लिए गाना बनाते हैं और इसे सुनने वाले लोग भी समाज के ही हैं. आज के दौर में फूहड़ गाने जैसे कि टपा-टप, गपा-गप ऐसे गानों पर रोक लगाने की जरूरत है, नहीं तो समाज में गलत दुष्परिणाम हो सकता है. इसे भी पढ़े चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-birth-anniversary-of-shani-maharaj-was-celebrated-with-gaiety-in-shani-temple-located-at-amala-tola/">चाईबासा

: अमला टोला स्थित शनि मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शनि महाराज का जन्मोत्सव

कलाकार समाज के लिए आईने के बराबर होता है : छात्र संघ अध्यक्ष

इस संबंध में कोल्हान यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने कहा की कलाकार एक समाज के लिए आईने के बराबर होता है. बहुत सारे लोग आपको फॉलो करते हैं और आपसे कुछ अच्छे काम की उम्मीद करते हैं. इसलिए हमारी संस्कृति व रीति-रिवाजों को देखकर ही गाना बनाया जाए ताकि आने वाले भविष्य में किसी प्रकार का गलत असर न पड़े. वहीं, कोल्हान विवि प्रतिनिधि मंजीत हंसदा ने कहा कि वीडियो और गाने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि हमारे समाज के लिए एक आईना है. वर्तमान में जिस तरह के लिरिक्स और गाने वीडियो में दर्शाएं जा रहे हैं, वे गलत हैं. इसे भी पढ़े किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sub-divisional-officer-checked-the-goods-vehicles-at-night/">किरीबुरु

: अनुमंडल पदाधिकारी ने रात में मालवाहक वाहनों की जांच की

समाज में जाएगा सीधा गलत संदेश : मंजीत हंसदा 

उन्होंने कहा कि हमारे `हो` फिल्म इंडस्ट्री का दायरा अभी छोटा है. इसीलिए हमारे समाज में सीधा इसका गलत संदेश जाएगा और मैं सभी कलाकारों का सम्मान करता हूं. लेकिन वर्तमान में एक वीडियो रिलीज किया गया है टपा-टप, गपा-गप और मैं इस प्रकार के गाने और वीडियो का जोर-शोर से विरोध करता हूं. आने वाले समय में इस प्रकार का गाना व वीडियो न बनाया जाए, अन्यथा हो समाज की ओर से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी हो समाज महासभा व आदिवासी यंगस्टर्स यूनिटी के रेयांस सामड, लक्ष्मण सामड, सन्नी देवगम, राहुल बिरूवा, संजय देवगम, संजय लागुरी, बबलू बानरा, संजय मुंडरी, राहुल पूर्ति आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़े :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-national-president-jp-nadda-will-come-to-ranchi-on-june-5/">चाईबासा

: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच जून को आएंगे रांची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही