Search

 
 
 

चाईबासा : आदिवासी हो समाज युवा महासभा दिल्ली में देगा धरना, अगस्त में जुटेंगे आदिवासी

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : आदिवासी हो समाज युवा महासभा की संयुक्त बैठक केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बबलू सुंडी की अध्यक्षता में कला-संस्कृति भवन चाईबासा स्थित हरिगुटू में बुधवार को संपन्न हुई. बैठक में राष्ट्रीय कमेटी, प्रदेश कमेटी, जिला कमेटी, अनुमंडल  कमेटी एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से हो समाज की वर्षों पुरानी मांग हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर चर्चा की गई. भाषा की संवैधानिक मान्यता दिलाने की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर पुनः आगामी अगस्त माह को दिल्ली पार्लियामेंट स्ट्रीट जंतर-मंतर में जोरदार धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. इसमें झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि शामिल होने. भाषा विकास के समर्थन में विभिन्न सक्रिय सामाजिक संगठनों से सहयोग लिया जायेगा और पुरजोर तरीके से केंद्र सरकार से मांग रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-congress-block-committee-set-up-helpdesk-camp-problems-were-resolved/">चक्रधरपुर

: कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने लगाया हेल्पडेस्क शिविर, समस्याओं का किया गया निपटारा

पोस्टल लेखन अभियान को लेकर हुई चर्चा

इस दौरान अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से पूर्वी सिंहभूम में दो दिवसिय आदिवासी युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजन करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही हो भाषा आंदोलन, पोस्टल लेखन अभियान तथा हो भाषा रथ के विषय में सांगठनिक स्तर पर चर्चा की गई. बैठक में राष्ट्रीय कमिटी के उपाध्यक्ष इपिल सामाड, महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, पूर्व महासचिव सोमा कोड़ा, संगठन सचिव सुशील सावैंया, सांस्कृतिक सचिव प्रकाश पूर्ति, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द बिरुवा, उपाध्यक्ष नरसिंह बिरूली, कोषाध्यक्ष शंकर सिदू, संगठन सचिव राहुल पूर्ति, संयुक्त सचिव रायसिंह बिरुवा समेत विभिन्न प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही