Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा :  अधिवक्ता इमानुएल सोरेंग का निधन, बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Sukesh kumar Chaibasa :  जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता इमानुएल सोरेंग का सेन टोला स्थित आवास में गुरुवार देर रात निधन हो गया. उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. सोरेंग बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. सोरेंग के निधन पर चाईबासा बार एसोसिएशन कार्यालय में आज शुक्रवार को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो, अधिवक्ता सह समाजसेवी राजाराम गुप्ता, अंकुर चोधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता फादर आगस्तीन कुल्लू, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, अमर बख्शी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि इमानुएल सोरेंग वर्ष 1996 तक न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में कार्यरत थे. सेवानिवृत्ति के बाद वो चाईबासा के लोक अदालत में सदस्य के रूप में कार्यरत रहे. उसके पश्चात उन्होंने बार एसोसिएशन में अधिवक्ता के रूप में कार्य किया. इसे भी पढ़ें : पंकज">https://lagatar.in/hearing-on-pankaj-mishras-bail-ed-asks-for-time-to-file-reply/">पंकज

मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई, ED ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही