Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता घायल, युवाओं ने दिखाई मानवता

Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के अधिवक्ता हरिनंदन भंज बुधवार शाम को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. भंज अपने किसी निजी कार्य से कुर्सी पंचायत भवन गए हुए थे. वहां से लौटने के क्रम में असंतुलित होकर कुर्सी तालाब के पास गिर गए. इससे वे बुरी तरह चोटिल हो गए थे. हरि नंदन भंज के कोई परिजन मौजूद नहीं होने की जानकारी उनके पुत्र ने उनके दोस्तों को दी. उनके पुत्र भी जमशेदपुर में कार्यरत हैं. इसे भी पढ़ें : चंद्रपुरा:">https://lagatar.in/chandrapura-the-agitators-went-around-and-got-the-shops-closed/">चंद्रपुरा:

आंदोलनकारियों ने घूम-घूम कर दुकानों को कराया बंद
इसके बाद निजी वाहन से घटनास्थल से उठाकर हरि नंदन भंज को त्रिशानु राय, मनीष भगत, रौनक सिन्हा, शिवम साहनी, पंकज भगत, मोनू ठाकुर, मानस प्रियदर्शी द्वारा सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. वहां उनका प्राथमिक उपचार आपातकालीन कक्ष में मौजूद चिकित्सक डॉ दिवाकर सिंह द्वारा किया गया. डॉ सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है. वहीं सिर में भी चोट आई है. उनका इलाज किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही