Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अधिवक्ताओं को अमित शाह की सभा में शामिल होने का मिला निमंत्रण

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भारतीय जनता पार्टी ने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को 7 जनवरी को आयोजित होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा नेता जेबी तुबिद, पुतकर हेम्ब्रम एवं जवाहर बानरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बार भवन पहुंचे और अधिवक्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया. डाॅ गोस्वामी ने अधिवक्ताओं से कहा कि चाईबासा में 7 जनवरी को अमित शाह की विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी. कोल्हान की जनता गृहमंत्री के स्वागत के लिए आतुर है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह ने देश में आतंकवाद तथा उग्रवाद को नियंत्रित किया. गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा झारखंड के लिए दूरगामी परिणाम दायक रहेगा. अमित शाह की जनसभा में सम्मिलित होने के लिए अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparations-in-full-swing-for-amit-shahs-arrival/">चाईबासा

: अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर

अधिवक्ताओं ने डाॅ गोस्वामी का किया स्वागत

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं ने डाॅ गोस्वामी का पट्टा ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विशेष रूप से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, सचिव अनिल सिंहा, ताज खान, अनिल महतो, राकेश पांडेय, केशव प्रसाद, प्रताप कटियार, रामानुज शर्मा, नगर अध्यक्ष अजय खत्री अजय मेहता, चन्द्र मोहन तियू, कामेश्वर विश्वकर्मा तथा शिवकुमार राम सम्मिलित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही