Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि में 29 के बाद यूजी सेमेस्टर वन की नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में इस बार यूजी सेमेस्टर वन में नामांकन प्रक्रिया में विलंब होने की संभावना दिख रही है. 29 जून के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि जैक की ओर से इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया गया है. पिछले सत्र की तरह इस सत्र में भी कट ऑफ मार्क्स के तहत नामांकन होगी. 70% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सीधा नामांकन होगा जबकि प्रथम श्रेणी में सफल करने वाले विद्यार्थियों का नामांकन मेरिट लिस्ट के तहत लिया जाएगा. हालांकि अभी तक नामांकन संबंधित किसी तरह की जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक रूप के तहत नहीं दी गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 जून के पश्चात ही नामांकन संबंधित किसी तरह की जानकारी मिल पाएगा. कुलाधिपति सह राज्यपाल रमेश बैस की अध्यक्षता में 29 जून को राजभवन में राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों व कुलसचिव के साथ बैठक निर्धारित किया गया है. इसमें नामांकन संबंधित मामले पर विचार विमर्श किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-villagers-took-out-procession-and-protested-against-opening-of-panna-mine/">घाटशिला

: जुलूस निकाल ग्रामीणों ने पन्ना खदान खोलने का किया विरोध
मालूम हो कि पिछले 4 वर्षों से चांसलर पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का नामांकन होता आ रहा है. लेकिन इस बार चांसलर पोर्टल के तहत नामांकन मामले पर विचार विमर्श किया जा सकता है. विश्वविद्यालय को नामांकन संबंधित पूरे अधिकार दिए जा सकते है. संभवत इस बार चांसलर पोर्टल के तहत नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी. इधर कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से नामांकन की तैयारी करने को लेकर सभी कॉलेज को निर्देश दिया जा चुका है. संभवत जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. कोल्हान विश्वविद्यालय में सरकारी और प्राइवेट कॉलेज मिलाकर लगभग 45 की संख्या में कॉलेज है. जहां पर प्रत्येक सत्र में लगभग से 80000 विद्यार्थियों का सेमेस्टर वन में नामांकन होता है. इसमें वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थी भी शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही