Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 74 साल बाद बिजली से रौशन हुआ टोन्टो पंचायत, खुशी से झूम उठे ग्रामीण

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : टोन्टो पंचायत के टोन्टो टोला बोदराबासा में 74 साल बाद पहुंची  बिजली. बिजली पहुंचने की खुशी में उपस्थित सभी ग्रामीण काफी खुश नजर आये. इस नये ट्रांस्फार्मर का उद्घाटन पंचायत की नव निर्वाचित मुखिया दीपिका लागूरी ने फीता काट कर  किया.  फीता काटने के बाद सभी ग्रामीण खुशी से झुम उठे. क्योकि एक लंबे समय से मांग करने के बाद पंचायत में बिजली पहुंची थी.  बिजली आने की खुशी में सभी ग्रामीणों के बीच एक उत्सव जैसा माहौल दिखा. पंचायत की नव निर्वाचित  मुखिया दीपिका लागुरी ने बिजली जलाकर विधिवत उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teep-organized-a-workshop-on-entrepreneurship-for-school-teachers-and-headmasters/">जमशेदपुर

: टीईईपी ने स्कूली शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के लिए उद्यमिता पर कार्यशाला का किया आयोजन

मुखिया का स्वागत ढ़ोल नगाड़े के साथ किया गया

इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों ने मुखिया का स्वागत ढ़ोल नगाड़ा के साथ किया. अपने संबोधन में दीपिका लागुरी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता ने बिजली की समस्या को रखा और मैंने आप सभी को आश्वासन दिया था जो आज पूरा हुआ. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कुदाम सदा के टोला_कमरहटू, चलपगड़ा, मोरासई और टोन्टो के गालू साई , बंदबेरा, टोपाबेरा और तेंसेरा के कई टोलों में बिजली पहुंचाया जाएगा.  इस मौके पर मुंडा मारतोम लागुरी, वार्ड सदस्य संकरी लागूरी, पनबोटी लागूरी, संजय लागूरी, सिद्धार्थ बोदरा, महती लागूरी किशोर लागूरी, माइकल लागुरी आदि महिला पुरुष उपस्तिथ  थे.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही