Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आजादी के 75 वर्ष बाद टोन्टो गांव में पहुंची बिजली, खुशी से झुमे ग्रामीण

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोन्टो गांव के लोगों के लिए गुरुवार का दिन काफी खुशी का दिन है क्योंकि गुरुवार को उनके घरों में बिजली के बल्ब जल उठे. टोन्टो गांव में आजादी के बाद भी अब तक लोग ढीबरी और लालटेन युग में ही जी रहे थे. पर पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया का चुनाव लड़ रही दीपिका लागुरी ने टोन्टो गांव के लोगों से घर-घर बिजली पहुंचाने का वायदा किया था जो आज पूरा हुआ. टोन्टो गांव के गालुसाई में मुखिया दीपिका लागुरी, पूर्व मुखिया बाबूराम लागुरी, वार्ड सदस्य संकरी लागुरी ने नए कनेक्शन के साथ ट्रांसफार्मर का लाइट जलाकर उद्घाटन किया. करीब 75 साल बाद बिजली मिलने से 40 परिवार के लोग काफी खुश दिखाइ दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा:">https://lagatar.in/jadugoda-ucils-contract-workers-took-out-a-motorcycle-rally-demanding-equal-pay-for-equal-work/">जादूगोड़ा:

समान काम का समान वेतन देने की मांग, यूसील के ठेका मजदूरों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

जल्द ही अन्य गांवों में उपलब्ध होगी बिजली - दीपिका लागुरी

उल्लेखनीय है कि मुखिया ने चुनाव में घोषणा किया था कि जीतेंगे तो हर टोले में बिजली पहुंचाएंगे आज पुरानी मांग पूरा हुई. इस मौके पर गांव के इस कार्यक्रम में गोनो लागुरी, महंती लागुरी, कृष्णा लागुरी, मंगल सिंह लागुरी, दुरसू लागुरी, डोरसोना सुरीन, रामचंद्र लागुरी, सालुका बानसिंह, गोने बोईपाई आदि काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे. मुखिया ने कहा कि इसके बाद जल्द ही लिसीमोती, कुड़ामसदा, तेंसेरा, उदलकम और बंदाबेड़ा में बिजली व्यवस्था की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही