Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिलाओं को 30 दिन का प्रशिक्षण देकर रोजगार से संबंधित किट दिए गए

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नगर परिषद क्षेत्र के 100 से अधिक महिलाओं का 30 दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हो गया. शहरी मिशन पंडित दीनदयाल रोजगार सृजन योजना के तहत इन सभी महिलाओं को विभिन्न ट्रेडों को लेकर 30 दिवसीय प्रशिक्षण एफएस टावर में दिया गया है. प्रशिक्षण के बाद सभी महिलाओं के बीच उनके ट्रेड से संबंधित कीट व उनके प्रशिक्षण के कागजात प्रदान किए गए. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-one-person-died-after-being-hit-by-a-train/">चाकुलिया

: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
दीनदयाल मिशन योजना के शहरी क्षेत्र के प्रबंधक बीरबल ठाकुर ने बताया प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपना स्वरोजगार कर सकेंगी. महिलाएं जहां चाहे वहां अपनी दुकान खोल कर स्वरोजगार कर सकेंगी. उन्होंने बताया कि स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को यदि ऋण की आवश्यकता पड़ेगी तो उन्हें योजना के तहत बैंक से ऋण भी दिया जाएगा. मौके पर सभी प्रशिक्षणार्थी महिलाएं सहित नप के अधिकारी भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mukherjee-brothers-defeated-gabbars-xi-in-the-opening-match-of-the-cricket-tournament/">किरीबुरू

: क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मुखर्जी ब्रदर्स ने गब्बर एकादश को किया पराजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही