Search

 
 
 

चाईबासा : अब तक हुई बारिश के बाद खेती में आई तेजी

 
Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : अगस्त माह में अब तक हुए 140 एमएम बारिश के बाद कृषि कार्यों में तेजी देखी जा रही है. जुलाई माह में हुई बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुआ है. धान की फसलों को लगाने और कड़हन करने में पानी की समस्या के कारण हो रही देरी से जिले के कृषक ज्यादा निराश थे. इस वर्षा ने उनके बीच आशा की किरण का संचार किया है. इसका प्रभाव यह है कि जिले में 1,86,000 हेक्टेयर पर होने वाली धान की खेती मैं अब तक 1,63 375 हेक्टेयर भूमि को कवर कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें : के">https://lagatar.in/kn-tripathis-petition-rejected-by-hc-mla-alok-chaurasias-election-declared-valid/">के

एन त्रिपाठी की याचिका HC से खारिज, विधायक आलोक चौरसिया के निर्वाचन को वैध करार दिया
कृषि विभाग की मानें तो अब पहले जैसी स्थिति नहीं है. अधिकांश किसान धान की रोपनी में जुटे हुए हैं. जिन्होंने छीटा से खेती की है, वे अपने अपने खेतों में कड़हन का काम कर रहे हैं. जिला सहायक कृषि पदाधिकारी महेश राम ने बताया कि वर्षा से किसानों में उत्साह आया है और कृषि क्षेत्र की निर्धारित भूमि पर लगभग 80 प्रतिशत खेती का काम जोरों पर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही