Search

 
 
 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में तीन दिनों बाद मूसलाधार बारिश थमा, कई के घर उजड़े

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम में पिछले तीन दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश से पूरी तरह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. गुरुवार देर शाम से शुरू हुई जो रविवार को सुबह हल्की बारिश के साथ खत्म हो गई. इस बारिश में चाईबासा के अलावा जिले के कई स्थानों में नुकसान हो गया है किसी का घर टूट गया तो कहीं के पुल व सड़क टूट गए. करोड़ों का नुकसान हो गया. विभिन्न स्थानों के नदी व डैम पर पानी का जलस्तर बढ़ गया था जो अब कम होता हुआ दिख रहा है. चाईबासा के रोरो नदी का जलस्तर पूरी तरह से बढ़ गया था तटीय क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थानों में लाया गया था जिन्हें रविवार को वापस भेज दिया गया. इसके अलावा जिले के कुजू नदी का भी जल स्तर बढ़ गया था. चक्रधरपुर प्रखंड के संजय व विंजय नदी, मनोहरपुर प्रखंड के कोयल नदी का जलस्तर बढ़ गया था जो अब कम होता हुआ दिख रहा है. बंदगांव क्षेत्र के पर्यटन स्थल हेरिणी डैम का जलस्तर बढ़ गया था जो अब कम होता हुआ दिख रहा. कई स्थानों के सड़क भी टूट गए. [caption id="attachment_395357" align="aligncenter" width="1071"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Chaibasa-barh-1.jpg"

alt="" width="1071" height="613" /> बारिश के पानी से टूटी सड़क.[/caption] इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-the-bridge-built-between-dudhbila-beterakia-submerged-in-flood-water/">जगन्नाथपुर

: दूधबिला-बेतेरकिया के बीच बना पुल बाढ़ की पानी में डूबा

शहरी क्षेत्र में बिजली बहाल, ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी ब्लैक आउट

लगातार बारिश के बाद शहरी क्षेत्रों में 2 दिन बाद बिजली आपूर्ति दुरुस्त कर लिया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी ब्लैक आउट है. यह हाल पूरे जिले भर का है. विद्युत विभाग के मुताबिक कई स्थानों में पोल गिर गए हैं जिसके कारण और 1 दिन लग सकता है दुरुस्त करने में उसके बाद ही सुचारु रुप से बिजली बहाल की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही