Search

 
 
 

चाईबासा : ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में अग्नि ओझा ने पूरे भारत में प्राप्त किया तीसरा स्थान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : राष्ट्रीय स्तर पर सातवीं फेडरेशन योगासन स्पोर्ट्स कप का आयोजन सोमवार को ऑनलाइन किया गया. राष्ट्रीय स्तर की इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों को भाग लेने का अवसर मिलता है. इस कार्यक्रम में मुंबई, कोलकाता और नई दिल्ली से जजों द्वारा ऑनलाइन निर्णय किया. इस प्रतियोगिता ने प्रतिभागी को अपना नाम, राज्य का नाम अंकित करते हुए अपने ग्रुप में भाग लेना था. इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड राज्य के 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें पश्चिम सिंहभूम के बालक वर्ग में अग्नि ओझा और बालिका वर्ग में रश्मि सिंकु ने भाग लिया. पश्चिमी सिंहभूम विशेष कर चाईबासा के लिए अत्यंत गौरव का विषय है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-guru-purnima-celebrated-in-brahmarishi-shreevanand-sanyas-ashram/">घाटशिला

: ब्रह्मऋषि योगदानंद सन्यास आश्रम में मनाई गई गुरु पूर्णिमा

बालिका वर्ग में रश्मि सिंकु ने प्राप्त किया चौथा स्थान

इस आयोजन में साध्वी योग केंद्र बाल मंडली, चाईबासा में योग प्रशिक्षक सुमित कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अग्नि ओझा और रश्मि सिंकु ने फेडरेशन योगासन स्पोर्ट्स कप के ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया और अग्नि ओझा तृतीय स्थान पर रहे तथा बालिका वर्ग में रश्मि सिंकु ने चौथा स्थान प्राप्त किया. इन प्रतिभागियों ने न केवल चाईबासा पश्चिम सिंहभूम तथा झारखंड की प्रतिभा को पूरे देश के क्षितिज पर अवलोकित किया है. अग्नि ओझा ने निरंतर परिश्रम से पूरे भारतवर्ष में तृतीय स्थान प्राप्त कर अगले एशियन योगासन स्पोर्ट्स कप में भाग लेने की दावेदारी पक्की कर योगा के क्षेत्र में एक इतिहास रच दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही