Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला पहलवानों के समर्थन में एआईडीएसओ ने मनाया काला दिवस

Chaibasa (Sukesh kumar) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने जंतर-मंतर पर संघर्षरत महिला पहलवानों के समर्थन में गुरुवार को ``काला दिवस`` मनाया. इसी क्रम में चाईबासा गांधी मैदान के पास उदय ट्यूटरियल में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बैनर के के माध्यम से काला दिवस मानते हुए विरोध जताया. इस प्रदर्शन के माध्यम से एआईडीएसओ ने मांग की है कि खेल तथा सभी क्षेत्रों में हो रहे आर्थिक, शारीरिक व मानसिक शोषण को बंद किया जाए और पीड़ितों को न्याय मिले. मालूम हो कि भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर पहलवानों ने धरने के 19वें दिन काला दिवस मनाया. सभी पहलवानों ने काली पट्‌टी बांध कर प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-education-and-skill-make-youth-strong-joba-majhi/">चक्रधरपुर

: शिक्षा व हुनर ही युवाओं को बनाती है मजबूत – जोबा माझी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही