Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आजसू केंद्रीय महासचिव चाईबासा पहुंचे, पदाधिकारियों से मिले

Chaibasa (Sukesh Kumar) :  झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र शाही अपने निजी कार्य के लिए सोमवार को चाईबासा पहुंचे. शहीद पार्क में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य डॉ. अनंत कुमार और झारखंड राज्य आंदोलनकारी सदस्य अजय कुमार महतो ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस दौरान महासचिव ने पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी की गतिविधि जानने का प्रयास किया. रामचंद्र शाही ने कहा कि झारखंड में आजसू पार्टी का आने वाले दिनों में विस्तार होगा. जिसको लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-unknown-bike-collided-with-goat-grazing-old-man-death/">बहरागोड़ा

: बकरी चरा रहे वृद्ध को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, मौत

संगठन मजबूत करने के लिए जिला का किया जा रहा है भ्रमण

संगठन मजबूत हो इसको लेकर हर जिले का भ्रमण किया जा रहा है. अधिक से अधिक लोग पार्टी के संविधान को समझकर जोड़ें. ताकि लोकतंत्र को बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि झारखंड में फिलहाल सत्ता में बैठी पार्टी अपना काम सही तरीके से नहीं कर रही है. जिसके कारण लगातार विरोध हो रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल झारखंड सरकार संवैधानिक तरीके से नहीं चल रही है. वह तानाशाही पर उतर आई है. हर विभाग के लोग विरोध पर उतर आए हैं. मौके पर चाईबासा के अन्य पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही