Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा ने अपनी मांगो को लेकर दिया धरना

Khutpani : अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले चेडेया जाम्बुईया के ग्रामीणों ने खूंटपानी प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. इसके साथ ही विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो को एक ज्ञापन सौंपा. इसके माध्यम से चेडेया जाम्बुईया गांव में सड़क का निर्माण करने, प्रखंड के सभी गांव में सरकारी योजनाओं को पहुंचाए जाने, खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव के ग्रामीणों का फर्जी बिजली बिल माफ करने, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले ऑपरेटर को बर्खास्त किये जाने, हर पंचायत के चपानलों व जलमीनार की मरमत करने की मांग की गई. मौके पर महासभा के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष हिरा लाल हेम्ब्रम, सिदिऊ जोंकों, सालुका जोंकों, सोनाराम तोकेल, आसमान कांडेयांग, तुरी पूर्ति, दामदोर पूर्ति समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-finance-officer-of-ku-dr-pk-pani-got-extension-of-six-months/">चाईबासा

: केयू के वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी को मिला छह माह का अवधि विस्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही