Search

 
 
 

चाईबासा: आलोक तुबिद बने झारखंड अवर वन सेवा संघ के जिला मंत्री, एक्का बबलू लकड़ा बने जिला कोषाध्यक्ष

 
Chaibasa / Kiriburu : रविवार को झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के पश्चिमी सिंहभूम जिला ईकाई का चुनाव वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय चाईबासा के सभागार में संपन्न हुआ. मतदान के तहत पोड़ाहाट डिविजन के आलोक तुबिद जिला मंत्री और चाईबासा डिविजन के एक्का बबलू लकड़ा जिला कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुए. जबकि संघ के जिलाध्यक्ष श्रीराम बोदरा यथावत बने रहेंगे. मतदान में कुल 98 वनरक्षियांे ने मतदान किया. जिसमें जिला मंत्री के पद के लिए आलोक तुबिद को 47 वोट और दूसरे स्थान पर रहे दुबराज मांझी, सामाजिक वानिकी को 41 वोट प्राप्त हुए. जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए एक्का बबलू लकड़ा को 28 और दूसरे स्थान पर अभिषेक कुमार राम, सामाजिक वानिकी को 24 वोट प्राप्त हुए. [caption id="attachment_169172" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/van1-300x214.jpg"

alt="" width="300" height="214" /> वोटों की गिनती करते पदाधिकारी.[/caption] चुनाव में पूरे पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट, कोल्हान, सारंडा, चाईबासा, सामाजिक वानिकी एवं विश्व खाद्य कार्यक्रम प्रमंडल के वनरक्षियों ने अपने मत का प्रयोग किया. जिला मंत्री के पद के लिए 4 प्रत्याशी एवं जिला कोषाध्यक्ष के पद के लिए 5 प्रत्याशी दौड़ में थे. चुनाव का संचालन चुनाव आयुक्त कोल्हान डिविजन के मंगल सिंह पिंगुवा, पीठासीन पदाधिकारी चाईबासा डिविजन के जयंत सिन्हा एवं चुनाव पर्यवेक्षक लखन लाल सिंकू की देखरेख में किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही