Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला कॉलेज में 18 मार्च को होगा एलुमनी मीट का आयोजन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा स्थित महिला कॉलेज में आईक्यूएसी आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से 18 मार्च को एलुमनी मीट का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को महिला कॉलेज में एक बैठक हुई. बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जायेगा, जिसके लिए लिंक कॉलेज वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध करा दी जाएगी. इस एलुमनी मीट में कॉलेज की पूर्ववर्ती छात्राओं को आमंत्रित किया जा रहा है. जिसकी तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-farewell-to-the-students-by-organizing-a-function-in-the-m-ed-department/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय : एमएड विभाग में समारोह आयोजित कर छात्रों को दी विदाई

एलुमनी मीट के महत्व से अवगत कराया

बैठक में प्राचार्य ने कहा प्रत्येक शिक्षण संस्थान में एलुमनी मीट होना अति आवश्यक है. एल्युमिनी मीट के कई लाभ हैं. इससे पुराने छात्रों को अपने शिक्षण संस्थान में आने का मौका मिलता है. वहां की व्यवस्था को जानने का अवसर मिलता है. साथ ही छात्र जिस भी संस्थान से पढ़ कर निकले हैं. वह उस संस्थान को बेहतर बनाने के लिए अपना योगदान देते हैं. आईक्यूएसी समन्वयक डॉ अर्पित सुमन ने एलुमनी मीट के महत्व से अवगत कराया और कहा यह नैक एक्रेडिटेशन में बहुत अहम भूमिका निभाता है. इस दौरान अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया ताकि एलुमनी मीट का सफल आयोजन किया जा सके. बैठक में महिला कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष डोरिस मिंज, मनीषा बिरुआ, डॉ ललिता सुंडी, डॉ अंजना सिंह, मोबारक करीम हाशमी, डॉ मीरा कुमारी, कुमारी मालती, डॉ अरुणा, सोनामाई सुंडी, चंद्रमोहन हेंब्रम, पप्पू यादव इत्यादि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही