Chaibasa (Sukesh Kumar) : आने वाले दिनों में टाटा कॉलेज चाईबासा का राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से मूल्यांकन कराया जाएगा. इसमें पूर्ववर्ती छात्र एलुमनी एसोसिएशन भी एक महत्वपूर्ण अंग है. एसोसिएशन कॉलेज के नैक मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. यह जानकारी टाटा कॉलेज छात्र एलुमनी एसोसिएशन के संयोजक डॉ रिंकी दोराई ने शुक्रवार को दी. उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए टाटा कॉलेज चाईबासा के सभी सम्मानित पूर्ववर्ती छात्रों की छह मई को दोपहर तीन बजे से एलुमनी एसोसिएशन के पंजीकरण के निमित कार्यकारिणी का गठन करने के लिए बैठक होगी. पिछली बैठक पांच फरवरी को हुई थी. उसमें एलुमनी एसोसिएशन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-will-present-its-side-on-may-15-to-get-better-grade-of-naac/">जमशेदपुर
: नैक का बेहतर ग्रेड पाने के लिए 15 मई को अपना पक्ष रखेगा कोल्हन विश्वविद्यालय उक्त बैठक में सभी पूर्ववर्ती छात्रों ने पूर्ववर्ती छात्र एलुमनी की आगे की रूपरेखा और उनके विकास के लिए अपनी-अपनी विचार रखे थे. अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि अगली बैठक में कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा. आगे उसका विस्तार कमेटी करेगी. मालूम हो कि पूर्व में दो बैठक बुलाई गई थी और यह तीसरी बैठक होगी. इसके बाद `छात्र एलुमनी एसोसिएशन` के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इसलिए सभी पूर्ववर्ती विद्यार्थियों से इस बैठक में शामिल होने की अपील की गई है. [wpse_comments_template]
चाईबासा : टाटा कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों की छह मई को होगी बैठक

Leave a Comment