Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला कॉलेज में छात्राओं को दी गई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस को जानकारी

Chaibasa : सरजोम उम्बुल संस्था द्वारा संचालित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस शुक्रवार को महिला कॉलेज पहुंची. यहां स्वास्थ जांच कैंप लगा कर शिक्षकों एवं छात्राओं की ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल इत्यादि की जांच की गई. इस दौरान कार्डियक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही जांच के पहले छात्राओं के साथ एक वार्ता रखी गई. इस अवसर पर मौजूद प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला ने सभी से कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए एवं जागरूक रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-monthly-sanitation-management-lab-inaugurated-in-kgvbhi-tantnagar/">चाईबासा

: केजीवीभी तांतनगर में हुआ मासिक स्वच्छता प्रबंधन लैब का उदघाटन
सरजोम उम्बुल के पीआरओ चंद्र मोहन बिरुवा के द्वारा प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला को पुष्पगुच्छ दिया गया. उसके बाद मिथिलेश्वर हेमरोम ने एडवांस कार्डिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की. मंच संचालन डॉ अर्पित सुमन ने किया. मौके पर सरजोम उम्बुल के दामो बोदरा, डोरिस मिंज, मोबारक करीम हाशमी, डॉ ओनिमा मानकी, डॉ पुष्पा मैम, सुजाता किस्पोट्टा, प्रीति देवगम, बबीता कुमारी, शीला समद, राजीव लोचन, सितेंद्र रंजन, धनंजय कुमार, नम्रता खलखो, मनीषा बिरूवा तथा इंटरमीडिएट के सभी शिक्षक एवं ललिता सवैया उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही