Search

चाईबासा : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक ने की बैठक

Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक की अध्यक्षता तथा उपायुक्त अनन्य मित्तल की मौजूदगी में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई. समीक्षा उपरांत आयोग के सदस्य ने बताया कि यहां आयोजित समीक्षा बैठक एक संवैधानिक प्रक्रिया है. इससे संबंधित सभी बिंदुओं को रिपोर्ट के माध्यम से आयोग को उपलब्ध करवाया जाएगा. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी चाईबासा, अपर उपायुक्त, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-162nd-birth-anniversary-of-poet-guru-rabindranath-tagore-celebrated/">घाटशिला

: कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की मनाई गई 162वीं जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp