Search

 
 
 

चाईबासा : एंजल पब्लिक स्कूल ने बच्चों के कोरोना काल का शुल्क किया माफ

 
Chaibasa : एंजल पब्लिक स्कूल, झींकपानी ने स्कूल प्रबंधन, स्कूल कर्मचारियों, अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक में विद्यार्थियों के कोरोना काल का बकाया शिक्षण शुल्क माफ करने की घोषणा की है. बुधवार को बैठक में स्कूल के प्रधानाध्यापक विशाल मुंडा ने कहा कि जो बच्चे स्कूल में पहले से अध्ययनरत हैं उनका कोरोना काल के दौरान का बकाया फीस माफ कर दिया गया है. कोरोना काल के दौरान बहुत ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों पर पड़ा है. इसके कारण कई बच्चे पढ़ाई से वंचित रह गये. इन सभी बच्चों के अभिभावकों की आर्थिक तंगी और असुविधाओं को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने दो साल का बकाया फीस माफ करने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-sp-ordered-the-police-officers-to-be-sensitive-to-settle-the-problems-of-the-common-people/">चाईबासा

: एसपी ने पुलिस अफसरों को आमलोगों की समस्याओं का निपटारा के लिए संवेदनशील रहने का दिया आदेश
सभी शिक्षकों और बच्चों के मेड ने भी कहा कि वे विद्यालय प्रबंधन के इस निर्णय के साथ हैं और कोरोना काल के दौरान के समय का वेतन नहीं लेंगे. एक बच्चे के अभिवावक हरीश गोप ने स्कूल के इस कदम की सराहना की और कहा कि इससे हम गरीब लोग भी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा सकेंगे. मौके पर शिक्षिका दीपा कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष बीरबल गोप, शिक्षिका जगमोहन गोप, प्रिया कुमारी रानी, शिप्रा, पूजा, शिक्षक विश्व केयर टेकर पार्वती और बलेमा एवं बच्चों के साथ अभिभावक भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही