Search

 
 
 

चाईबासा : पेयजल की लचर व्यवस्था से आक्रो​शित ग्रामीणों ने पीएचईडी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झींकपानी प्रखंड क्षेत्र के स्थानों में पेयजल की लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणाें ने पीएचईडी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. अ​खिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले काफी संख्या में ग्रामीण खाली बर्तनों के साथ पीएचइडी कार्यालय पहुंचे और आक्रोश जताया. सभी ने खराब चापाकल तथा खराब पड़े सोलर जल मीनार को ठीक कराने की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य जाॅन मिरन मुंडा, मानसिंह तिरिया और माधव चंद्र कुंकल कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-are-moaning-due-to-inflation-demanding-from-the-government-to-reduce-the-price/">चाईबासा

: महंगाई की मार से कराह रही जनता, सरकार से कीमत घटाने की कर रही मांग
यहाॅं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सोलर जल मीनार सफेद हाथी साबित हो रहा है. प्रशासन के द्वारा विभिन्न जगहों पर डीएमएफटी मद से लगाए गये जल मीनारों का फायदा ग्रामीणों को तो मिला, लेकिन सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ज्यादातर जल मीनार जल्द ही खराब हो गए. अब ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है. जिला परिषद सदस्य जॉन मिलन मुंडा ने कहा कि सभी जल मीनार खराब पड़े हैं. जिस उद्देश्य इन्हें बनाया गया था वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है. उन्होंने विभाग के कार्यपालक अभियंता से इसकी जांच कर संबंधित संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की है. प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य जगन्नाथपुर, सहीत झींकपानी प्रखंड के विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही