Search

चाईबासा : मझगांव प्रखंड के अंगरपदा बाजार में की जा रही है पशु तस्करी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेयांश सामड़ ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर से मुलाकात की. रेयांश सामड़ ने मझगांव प्रखंड के उड़ीसा सीमा के अंगरपदा बाजार में हो रहे पशु तस्करी के बारे में अवगत कराया और उसे रोकने की अपील की. कहा कि पूर्व में भी माझगांव थाना प्रभारी को अवगत कराया गया था. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मुलाकात कर तांबो चौक में हो रहे लगातार चोरी को रोकने के लिए दो पुलिस जवान तैनात करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा. लेकिन इस पर भी किसी तरह का उचित निर्णय नहीं लिया गया. जिसके कारण पशु तस्कर का मनोबल बढ़ता जा रहा है. लगातार शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं लेना दुर्भाग्यपूर्ण है. एसपी से आग्रह किया कि इस मामले पर गंभीरता से जांच किया जाए और तस्करी में सम्मिलित लोगों पर कार्रवाई की जाए. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-cm-hemant-garlanded-the-statue-of-martyr-ganesh-hansda/">बहरागोड़ा

: सीएम हेमंत ने शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//