Search

 
 
 

चाईबासा : अंजुमन इस्लामिया ने पुलिस अफसर विश्रामगृह को प्रदान किया कंबल

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : अंजुमन इस्लामिया की ओर से बुधवार को पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस अफसर विश्रामगृह के लिए कंबल प्रदान किया गया है. इस विश्रामगृह में आने वाले पुलिस पदाधिकारियों को ठंड में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसकी जानकारी मिलने के बाद अंजुमन इस्लामिया ने पहल करते हुए सहयोग के रूप में कंबल उपलब्ध कराया. कंबल मिलने से यहां पर ठहरने वाले पुलिस पदाधिकारियों को काफी सहूलियत होगी. इसके साथ ही बाल्टी व अन्य जरुरी चीजें दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-name-of-the-sensor-and-the-estimated-amount-are-not-mentioned-on-the-plaque-the-construction-of-the-road-is-being-done-indiscriminately/">जमशेदपुर:

शिलापट्ट पर संवेदक का नाम व प्राक्कलित राशि का जिक्र नहीं, धड़ल्ले से हो रहा है सड़क का निर्माण

कुछ दिनों पूर्व ही हुआ है निर्माण

मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सचिव फरियाज खान उर्फ बल्लू खान के अलावा पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार राय, अशोक तिवारी, कमलेश कुमार के अलावा मेंस पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे. मालुम हो कि एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा कुछ दिनों पूर्व ही पुलिस अफसर विश्रामगृह का निर्माण कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही