Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : विभिन्न मांगों के समर्थन में एएनएम और जीएनएम की चल रही हड़ताल रविवार को आश्वासन के बाद स्थगित कर दी गई. एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष सुनीता बारी ने बताया कि शनिवार को सरकार और संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई. इसमें सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद अपने हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है. सरकार ने वायदे को पूरा करने के लिए तीन महीने का वक्त मांगा है, यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो एएनएम और जीएनएम पुनः हड़ताल पर चली जायेंगी. उन्होंने बताया कि अभी भी बहुत सारे स्वास्थ्य कार्यक्रम है जिन्हें पूरा किया जाना जरूरी है. उन्हें भी ध्यान में रखते हुए इस तरह का कदम उठाया गया है, लेकिन सरकार को उनकी मांगों को पूरा करना होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-boundary-wall-construction-work-of-the-school-in-hatgamharia/">चाईबासा
: हाटगम्हरिया में स्कूल की चहारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
चाईबासा : एएनएम-जीएनएम की हड़ताल स्थगित, सरकार से मिले आश्वासन के बाद फैसला

Leave a Comment