Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आदिवासी हो समाज सेवानिवृत संगठन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar): चाईबासा के हरिगुटू स्थित हो समाज महासभा भवन में शनिवार को आदिवासी हो समाज सेवानिवृत संगठन का पहला वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के अध्यक्ष सोनाराम पूर्ति ने स्वागत भाषण के साथ की. अधिवेशन में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा देश की वर्तमान परिपेक्ष्य पर विचार हुई. साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य पर जोर दिया गया. संगठन द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों से बीच-बीच में जिला प्रशासन को अवगत कराने पर सहमती बनी. संगठन का उदेश्य समाज में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना है. मौके पर महासचिव चंद्रमोहन बिरुवा ने संगठन की वार्षिक क्रिया-कलाप रिपोर्ट प्रस्तुत किया. उन्होंने संगठन में अंशिक नियमावली में संशोधन प्रस्ताव रखा. जिसे सर्वसम्मति से संशोधित किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-demand-to-remove-supervisor-by-submitting-memorandum-to-mla/">चाकुलिया

: विधायक को ज्ञापन सौंप कर पर्यवेक्षिका को हटाने की मांग

लाॅक डाउन पर लिखी किताब का हुआ विमोचन

नये नियमावली के अनुसार संगठन के बच्चों की शादी विवाह कार्यक्रम होने पर संगठन की ओर से दो हजार रुपये तथा एक हजार रुपये तेल खर्च, मृत्यु होने पर दो हजार रुपये तथा एक हजार तेल खर्च, दुलसुनूम कार्यक्रम में दो हजार तथा एक हजार रुपये तेल खर्च संगठन की ओर से किया जाएगा. अधिवेशन में पूर्व डिप्टी स्पीकर देवेन्द्र नाथ चांपिया, डाॅ शिवशंकर बिरुवा, प्रसन्न कुमार जारिका व अधिवक्ता मिली बिरुवा ने अपने विचार रखे. कोषाध्यक्ष रामबली सिंकू ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा संगठन के सामने पेश किया. अधिवेशन में डाॅ शिवशंकर बिरुवा द्वारा लिखी किताब लाॅक डाउन का विमोचन संगठन के पदाधिकारियों ने किया. अधिवेशन में मंच संचालन कृष्णा चंद्र बिरूली, धन्यवाद ज्ञापन कप्तान बिरूवा ने किया. अधिवेशन में कृष्ण चंद्र बिरुली, शैलेन्द्र हेम्ब्रम, यदुनाथ तियू, बोंज देवगम, सुखलाल पूर्ति, रामसिंह होनहागा, रुद्र कुमार हेम्ब्रम, मानसिंह सामड, दामु पूर्ति, सुशील कुमार पूर्ति आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही