Search

 
 
 

चाईबासा : जिला मुखिया संघ का वार्षिक अधिवेशन पिल्लाई हॉल में संपन्न

 
  • संघ द्वारा स्वर्गीय दामु बानरा की धर्मपत्नी और उनके बेटे को वस्त्र और 50 हजार का आर्थिक सहयोग दिया
Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला मुखिया संघ द्वारा जिला मुख्यालय स्थित पिल्लाई हॉल चाईबासा में वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ. अधिवेशन में सबसे पहले संघ के पूर्व मिडिया प्रभारी मुखिया स्वर्गीय दामु बानरा के तस्वीर पर माल्यार्पण किया और साथ ही दो मिनट का मौन धारण करने के बाद अधिवेशन का शुभारंभ किया गया. संघ के द्वारा स्वर्गीय दामु बानरा के धर्मपत्नी और उनके बेटे को वस्त्र और पचास हजार का आर्थिक सहयोग दिया गया. संघ के उपाध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र बोयपाई ने स्वागत भाषण में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में आज भी नौकरशाही हाबी हैं. इससे मुखिया आज भी रबाड़ स्टांप बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : मुंगेर">https://lagatar.in/two-arrested-for-bringing-illegal-weapons-from-munger-and-selling-them-in-dhanbad/">मुंगेर

से अवैध हथियार लाकर धनबाद में बेचने वाले दो गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि रबड़ स्टांप कब तक चलेगा नौकरशाह का. अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना जरूरी है. नही तो आने वाले दिनों में हर एक मुखिया पर एफआईआर दर्ज हो सकता है. संघ के उपाध्यक्ष जय प्रकाश लागुरी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुखियाओं में आपसी तालमेल का घोर अभाव है. इसलिए हमें जनहित योजनाओं में हमारे मुखियाओं को नजर अंदाज किया जा रहा है. जिसका सीधा असर पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि का मन सम्मान पर ठेस पहुंच रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : बोकारोः">https://lagatar.in/bokaro-sex-racket-was-going-on-in-rajasthan-guest-house-of-gomia-action-taken-on-the-instructions-of-dig-surendra-jha-six-arrested/">बोकारोः

गोमिया के राजस्थान गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, डीआईजी सुरेंद्र झा के निर्देश पर हुई कार्रवाई, छह गिरफ्तार
संघ के अध्यक्ष हरिन तमसोय ने संघ के द्वारा पिछले एक साल से संघ परिवार के कार्य एवं मुखियाओं के ऊपर जो भी मुसीबतें खड़ी हुई और कई चुनौतियों को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. मंच संचालन मुखिया अनिता पूर्ती द्वारा किया गया. मीडिया प्रभारी हरि चरण हेंब्रम अधिवेशन में योसेफ पूर्ति, गणेश बोदरा, कुश पूर्ति, दोनों बानसिंह, गुलशन सुंडी, जग मोहन पूर्ति संघ के कई वरीय पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अधिवेशन को संबोधित किया. इस दौरान कई प्रस्तावक को लेकर भी चिंतन मंथन किया गया और कई प्रस्तावक को संघ द्वारा पारित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही