Search

 
 
 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा सम्पन्न

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2022-23 की वार्षिक आमसभा रविवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम के एस आर रूंगटा पैविलियन में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकुंद ने की. वार्षिक आमसभा में सर्वप्रथम गत वर्ष की आमसभा की कार्यवाही की संपुष्टि की गई. तत्पश्चात संघ की वार्षिक रिपोर्ट को अनुमोदित किया गया. सभी सदस्यों ने सचिव द्वारा तैयार लगभग एक सौ पृष्ठ की वार्षिक रिपोर्ट को सराहा. आमसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 की अंकेक्षित आय-व्यय को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया. आगामी वित्तीय बर्ष के लिए प्रबंधन समिति द्वारा पारित बजट पर व्यापक चर्चा के बाद सदस्यों ने हरी झंडी दे दी. जिला क्रिकेट संघ के महासचिव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कुल अनुमानित आय लगभग तेरह लाख के विरूद्ध बारह लाख अस्सी हजार का खर्च है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-celebrated-107th-birth-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyay/">चाईबासा

: भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई 107वीं जयंती
बैठक में अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने स्टेडियम में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सुझाव दिया. इसे सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी. गत रविवार को जिला क्रिकेट संघ के प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए सभी निर्णयों को सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया. महासचिव ने आगामी सत्र के लिए क्रिकेट का कैलेंडर सदन में अनुमोदन के लिए पटल पर रखा. सम्यक विचारोपरान्त प्रस्तावित कैलेंडर को सदन ने मंजूरी प्रदान कर दी. जिला क्रिकेट संघ के महासचिव ने बताया कि इस वर्ष फ्रेंडस क्लब चाईबासा जो जिला क्रिकेट संघ से निबंधित है, अपने स्थापना काल के 50 बर्ष पूरा करने जा रहा है. इस अवसर पर उक्त क्लब द्वारा एक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जो जिला क्रिकेट संघ से निबंधित होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsuisl-gets-3-gold-medals-in-ccqc-2023-competition/">जमशेदपुर

: सीसीक्यूसी 2023 प्रतियोगिता में टीएसयूआईएसएल को मिला 3 स्वर्ण पदक
यह प्रतियोगिता एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग की समाप्ति के बाद प्रारंभ होगी और जनवरी के दूसरे सप्ताह में इसका फाईनल मैच आयोजित होगा. जिला क्रिकेट संघ ने फ्रेंड्स क्लब चाईबासा को इसके लिए स्वीकृति भी प्रदान कर दी है. उन्होने बताया कि 11 अक्तुबर से एस एस रूंगटा बी-डिविजन लीग के साथ क्रिकेट सत्र 2023-24 की शुरुआत होगी और 5 जून को समर क्रिकेट कैंप के साथ ही सत्र का समापन होगा. 11 मार्च से 30 अप्रैल तक लगभग डेढ़ माह तक जे एस सी ए प्रतियोगिताओं के लिए मैदान सुरक्षित रखा गया है. वार्षिक आम सभा में अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा के अलावा उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंघानिया, महासचिव असीम कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार, संयुक्त सचिव अनूप बर्मन एवं ओम प्रकाश गुप्ता के अलावे लगभग 36 सदस्य उपस्थित थे.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही