Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नीमडीह पंचायत में एंटी लार्वा का छिड़काव

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendr Kumar Sinha) : चाईबासा नगर परिषद द्वारा शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में पानी निकासी के स्रोतों पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसके लिए नगर परिषद द्वारा छिड़काव के लिए दवा भी उपलब्ध कराई गई है, क्योंकि नीमडीह पंचायत और शहरी क्षेत्र से सटा हुआ पंचायत है. दुर्गा पूजा में बड़े-बड़े दो-तीन पंडाल इस क्षेत्र में बनाए जाते हैं. इससे श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहता है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-raid-yet-naxalite-organizations-are-doing-anything-for-levy/">झारखंड

: पुलिस की दबिश, फिर भी लेवी के लिए कुछ भी कर रहे नक्सली संगठन
उस स्थिति में इस पंचायत के साथ-साथ तमाड़ बांध पंचायत को चिन्हित किया गया है. वहां पर भी छिड़काव का काम किया जाएगा. इसके अलावा शहरी क्षेत्र के वैसे वार्ड जो ग्रामीण क्षेत्र से सटे हुए हैं. उन पर तो पूरा फोकस दिया जा रहा है .इसके साथ-साथ शहर के हर वैसे क्षेत्र जहां पर पूजा के दौरान लोगों का आना-जाना बना रहेगा. उन पर भी नजर बनी रहेगी. सफाई कार्य में करवा रहे मुन्ना आलम ने कहा कि ऐसे तो नियमित सफाई होती है पर पूजा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसी को कोई किसी प्रकार की समस्या न हो. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही