Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत अधिकाधिक बालिकाओं, किशोरियों को सरकार द्वारा संचालित किशोरी समृद्धि योजना से आच्छादित करने के लिए सभी 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के निमित्त विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका, सेविका व अन्य कर्मियों ने छात्राओं को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाते हुए विद्यालय के वार्डन एवं शिक्षिकाओं की मदद से पात्रताधारी बालिकाओं का शिविर में ही आवेदन भरवाया गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-decision-to-form-panchayat-committee-in-ajsu-meeting/">बहरागोड़ा
: आजसू की बैठक में पंचायत कमेटी गठित करने का निर्णय [wpse_comments_template]
चाईबासा : सभी केजीबीवी के छात्राओं का भरवाया गया किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन
Leave a Comment