Search

 
 
 

चाईबासा : जिले के चार आईटीआई में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं से लिए गए आवेदन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम जिले के चार आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में नामांकन के लिए बुधवार को छात्र-छात्राओं से आवेदन व अन्य दस्तावेज लिए गए. जिले के चार आईटीआई जिसमें चाईबासा में दो तथा खूंटपानी एवं गुवा के एक एक आईटीआई में कुल 256 सीटों के लिए छात्रों का आवेदन लिया गया. इसके उपरांत उपायुक्त की अध्यक्षता में एक स्क्रीनिंग कमेटी बैठेगी जिसमें शैक्षणिक मेरिट के आधार पर उनका चयन किया जाएगा. उसके बाद उनके इच्छित संस्था में उन्हें नामांकन दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-successful-students-will-be-enrolled-in-the-matriculation-supplementary-examination-in-tata-college/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज में मैट्रिक सप्लीमेंट्री परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का होगा नामांकन

कागजातों के आधार पर तैयार होगा मेरिट लिस्ट 

इस ऑफ लाइन नामांकन में जिले के विभिन्न गांव से छात्र-छात्राएं पहुंचे थे. सभी ने अपने क्रमानुसार अपने-अपने कागजातों को जमा कराया. बुधवार की शाम में उपायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक होगी जिसमें छात्र-छात्राओं के कागजातों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा उसके बाद सूची प्रकाशित की जाएगी. उल्लेखनीय है कि जिले के चारों आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में 256 सीटों पर नामांकन होना है. मेरिट लिस्ट के आधार पर ही बच्चों का नामांकन लिया जाएगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही