Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha): पश्चिम सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में प्राथमिक और मध्य विद्यालय में कार्यरत प्रशिक्षित शिक्षकों की योग्यता का मूल्यांकन किया जा रहा है. इस क्रम में श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय में सदर प्रखंड के 100 प्रशिक्षित शिक्षकों की योग्यता जांच, प्रशिक्षण में सुधार तथा उनके क्षमता विकास के लिये शुक्रवार को योग्यता जांच परीक्षा ली गई. जांच परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-villagers-of-ghaghra-worship-banspahari-for-rain/">चाकुलिया:
बारिश के लिये घाघरा के ग्रामीणों ने की बांसपहाड़ी की पूजा की
: 241 झारखंड आंदोलनकारियों की सूची सुखदेव हेम्ब्रम ने रांची में आयोग के सदस्यों को सौंपी [wpse_comments_template]
बारिश के लिये घाघरा के ग्रामीणों ने की बांसपहाड़ी की पूजा की
कई बिंदुओं पर लिया गया टेस्ट
हिंदी सामग्री, गणित सामग्री, गणित शिक्षा सामग्री, अंग्रेजी सामग्री तथा अंग्रेजी शिक्षा सामग्री, सामान्य शिक्षा शास्त्र आदि विभिन्न बिंदुओं पर उनका टेस्ट लिया गया. इससे पूर्व सभी प्रशिक्षित शिक्षकों को कक्षा आयोजन, समय एवं काम, माता-पिता से संवाद, एक शिक्षक के रूप में अपेक्षा, विशेष आवश्यकता वाले छात्रों की जरूरत की पूर्ति, कक्षा का आयोजन एवं प्रबंधन, छात्र प्रगति मूल्यांकन, तनाव से मुक्ति, शिक्षण विधियों का उपयोग, अनुशासन आदि की ऑनलाइन जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sukhdev-hembram-handed-over-the-list-of-241-jharkhand-agitators-to-the-members-of-the-commission-in-ranchi/">चक्रधरपुर: 241 झारखंड आंदोलनकारियों की सूची सुखदेव हेम्ब्रम ने रांची में आयोग के सदस्यों को सौंपी [wpse_comments_template]
Leave a Comment