Search

 
 
 

चाईबासा : तीरंदाजों ने बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : रविवार को युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला व्यापी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मझगांव विधानसभा अध्यक्ष गोविंद पाठ पिंगुवा के नेतृत्व में कुमारडुंगी आर्चरी अकादमी के तीरंदाजों ने बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की. एफआईआर के बाद भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण आज भी हमारे राष्ट्रीय खिलाड़ी धरना जारी रखे हुए हैं. यह इस देश का दुर्भाग्य है कि हम अपने खिलाड़ियों का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-destroyed-the-paddy-crop-in-sampadhara/">चाकुलिया

: सांपधरा में जंगली हाथियों ने धान की फसल को किया नष्ट

बृजभूषण सिंह को तत्काल तत्काल गिरफ्तार करने की मांग

गोविंद पाठ पिंगुवा ने कहा कि आज ओलंपिक मेडल लाकर देश का मान ऊंचा करने वाली विनेश फोगाट, साक्षी मलिक व बजरंग पुनिया यौन उत्पीड़न के खिलाफ जंतर–मंतर पर धरना दे रही है लेकिन मोदी सरकार मौन है. ओलिंपिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर जो मीडिया उन्हें सर आंखों पर बिठा लेती थीं आज वो मिडिया यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण सिंह पर मौन धारण कर गूंगी और अंधी हो गई है. हमारी मांगें हैं बृजभूषण सिंह को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें तत्काल कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही