Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि की आर्चरी टीम चंडीगढ़ रवाना, 24 से 28 तक होगी प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय की आर्चरी टीम सोमवार को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैम्पियनशिप 2021-22 प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये चंडीगढ़ रवाना हो गई. टीम सुबह चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से उत्कल एक्सप्रेस से रवाना हुई. प्रतियोगिता 24 से 28 फरवरी तक होगी. टीम मैनेजर विशाल दीप, कोच सुमित मिश्रा, रसीदा खातून, एमएम सिंकू और गंगाधर नाग के नेतृत्व में 12-12 खिलाड़ी रवाना हुये. इसमें बालक वर्ग के 12 और बालिका वर्ग के 12 खिलाड़ी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-12-transgenders-appointed-as-crane-operator-trainee-at-tata-steel-kalinganagar/">जमशेदपुर:

क्रेन ऑपरेटर प्रशिक्षु के रूप में 12 ट्रांसजेंडर टाटा स्टील कलिंगानगर में नियुक्त

खिलाड़ियों की सूची

रिकर्व इवेंट में बालक वर्ग में जगन्नाथ गागराई, सौरभ मुखी, मुकेश कुमार शर्मा, जितेंद्र राम दास और बालिका वर्ग में सुमन पूर्ति, अनिष्का कुमारी, निर्मला महतो, सानिया शर्मा शामिल हैं. कापाउंड इवेंट में बालक वर्ग में संजीत कुमार पोद्दार, सचिन गुड्डू, रोहन कुमार, डी गौरव राव और बालिका वर्ग में रूपाली कुमारी दास, अनुश्री तामसोय, इलेन स्टेला होरो, आरती बोयपाई शामिल हैं. इंडियन राउंड के बालक वर्ग में गुनाराम पूर्ति, कन्हैया लाल बिरुली, मनाय पूर्ति, विजय धनवा और बालिका वर्ग में हीरामुनी सिंकू, दिप्ती बोदरा, नसीमा पूर्ति, रितू कुमारी शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही