Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास लाठी धारी व 200 मीटर दूर तैनात रहेंगे हथियारबंद जवान

Chaibasa (Sukesh Kumar) : शनिवार को को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में भाजपा की विजय संकल्प महारैली में शामिल होने पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गयी है. भव्य तरीके से पंडाल का निर्माण किया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के मुताबिक एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे. इसमें भाजपा कार्यकर्ता के अलावा आम जनता भी शामिल होंगे. अमित शाह के मंच पर लगभग 25 वरिष्ठ भजपा कार्यकर्ता होंगे. इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, जेबी तुबिद, भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, सांसद निशीकांत दुबे, धनबाद सांसद पीएन सिंह, भाजपा के महामंत्री करमवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नगेंद्र त्रिपाठी, झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, जमशेदपुर के सांसद विद्यु वरण महतो के अलावा कोल्हान के पूर्व भाजपा प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, झारखंड भाजपा के पूर्व मंत्री आदि की सूची तैयार की गई है. संवाद कार्यक्रम में राज्य भर के वरिष्ठ भजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे. वहीं, सुरक्षा को लेकर नियमानुसार गृह मंत्री के कार्यक्रम स्थल के 200 मीटर की दूरी पर हथियार के साथ पुलिस के जवानों की तैनाती होगी, जबकि कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को नियंत्रण करने के उद्देश्य से लाठीधारी जवानों की तैनाती होगी. लगभग 500 की संख्या में लाठी जवान मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-against-unknown-in-newborn-seizure/">जमशेदपुर

: नवजात बरामदगी में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर

बिना पास के प्रवेश नहीं, मंच के बीस मीटर दूर बैठेंगे कार्यकर्ता 

भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प महारैली पर शामिल होने के लिये दो द्वार तैयार किये गये हैं. टाटा कॉलेज के लाइब्रेरी की ओर से भाजपा के कार्यकर्ता व आम जनता प्रवेश करेगी, जबकि टाटा कॉलेज के मुख्य गेट की ओर बने द्वार से प्रवेश होगी. जबकि पार्किंग की सारी सुविधाएं सभा स्थल से दो किलोमीटर की दूरी पर बनाया गया है. वीआइपी के लिये आइटीआइ कैंपस तैयार किया गया है. सभी वीआइपी के वाहन इसी कैंपस में पार्क होगी. इसके अलावा सभी श्रेणी के लोगों के लिये अलग-अलग पास निर्गत किया जा रहा है. पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, राजनीति के पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जो मंच के पास रहेंगे, मीडिया इत्यादि के लिये अलग-अलग पास भाजपा के जिला कमेटी की ओर से निर्गत किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जी-20">https://lagatar.in/g-20-summit-hazaribagh-artisans-preparing-gifts-for-guests-from-india-and-abroad/">जी-20

समिट : देश-वि‍देश के मेहमानों के ल‍िए हजारीबाग के कारीगर तैयार कर रहे तोहफा
विजय संकल्प महौरली को लेकर सफल बनाने के लिये पिछले कई दिनों से प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी चाईबासा में कैंप कर रहे हैं. पूरी तैयारी हो चुकी है. गृह मंत्री अमित शाह को सुनने के लिये चाईबासा के कोसों दूर से आम जनता पहुंच रही है. जिला प्रशासन लोगों की जांच कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने दे. शहर से अधिक दूरी पर वाहन की पार्किंग व्यवस्था न करें.

दीपक प्रकाश, अध्यक्ष, प्रदेश भजपा कमेटी 

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही