Search

चाईबासा : शौचालय, रनिंग वाटर, पेयजल, बिजली, चार्जिंग सॉकेट बूथ में व्यवस्था रहे : रवि

  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के रवि ने चाईबासा के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण
Chaibasa (Sukesh Kumar) : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड के.रवि कुमार के द्वारा लोकसभा (आम) चुनाव-2024 की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बुधवार को चाईबासा पहुंचे. इस दौरान सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चाईबासा विधानसभा क्षेत्र तहत प्राथमिक विद्यालय-उलीहातु बूथ संख्या-16, राजकीयकृत मध्य विद्यालय-सिंद्री बूथ संख्या-10,11,12, नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय-चाईबासा बूथ संख्या-96, 97 तथा श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय-बड़ी बाजार बूथ संख्या-126,127 एवं 128 का औचक निरीक्षण किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-did-not-find-any-clue-about-the-culprits-in-the-bomb-case/">आदित्यपुर

: बमकांड में पुलिस को नहीं मिला अपराधियों का सुराग
निरीक्षण के क्रम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधा यथा- शौचालय, रनिंग वाटर, पेयजल, बिजली, चार्जिंग सॉकेट सहित अन्य बिजली उपकरण, फर्नीचर की उपलब्धता आदि का बिंदुवार जायजा लिया गया। इस क्रम में मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ से प्राप्त हुए नए प्रपत्र-6 के अद्यतन स्थित के अलावा वोटर लिस्ट में अब्सेंटी वोटर, दिव्यांग वोटर व बूथ अवेयरनेस ग्रुप व अन्य विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई. अवलोकन के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों पर दिखीं कमियों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुलदीप चौधरी एवं सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में समीक्षात्मक बैठक की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teachers-and-students-of-co-operative-college-took-out-a-rally-to-make-voters-aware/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक व छात्रों ने रैली निकाल किया मतदाताओं को जागरूक
इसमें उन्होंने चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने सहित शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराने तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अवस्थित मतदान केन्द्रों पर भी रैंप, रनिंग वाटर, बिजली, पंखा, फर्नीचर, मोबाइल चार्ज सॉकेट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए निदेशित किया गया. इसके अलावा वृद्ध एवं विकलांग मतदाताओं को बूथ तक लाने-ले जाने हेतु सहयोग कर्मी एवं वाहन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-people-will-give-a-befitting-reply-to-modi-government-in-the-elections-mathura-mahato/">बोकारो

: मोदी सरकार को जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी- मथुरा महतो

प्राचीन भाषा-संस्कृति बचाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-HO-Bhasha-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : हो समाज की प्राचीन भाषा-संस्कृति को बचाने हेतु समाज के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम ने मझगाँव प्रखंड के घोड़ाबांधा,बाईपी एवं उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र के तिलोकुटी में बुधवार को सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया. सामाजिक, सांस्कृतिक, पारंपरिक तथा पारंपरिक भटकाव जैसे घटनाओं को रोकने हेतु ऐतिहासिक पहल्लुओं से समाज के लोगों को जगाया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-did-not-find-any-clue-about-the-culprits-in-the-bomb-case/">आदित्यपुर

: बमकांड में पुलिस को नहीं मिला अपराधियों का सुराग
अभियान के माध्यम से आदिवासी हो समाज महासभा के मानद सदस्य,साधारण सदस्य तथा आजीवन सदस्य के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया. लोगों को सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया गया. आज के समय में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक तथा ऐतिहासिक आधार की भावना से ग्रामीणों को जोड़ा गया. सामाजिक और धार्मिक एकरूपता के लिए बल लगाया गया. आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इपिल सामड ने जानकारी दिया कि हो समाज की जन्म-संस्कार,मंत्यु संस्कार और विवाह संस्कार के अलावे विभिन्न पारंपरिक त्योहारों के अनुष्ठानों के अनुपालन,विकास तथा संरक्षण के लिए भावी पीढ़ियों को जिम्मेवारी लेना होगा. आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने हो समाज की गरिमा पर प्रकाश डाला और लोगों से अपील की कि जब अधिसूचित क्षेत्रों में आदिवासी भाषा-संस्कृति के विकास तथा संरक्षण देने के लिए ट्राईबल लॉ तथा जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा हेतु कानून का प्रावधान किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teachers-and-students-of-co-operative-college-took-out-a-rally-to-make-voters-aware/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक व छात्रों ने रैली निकाल किया मतदाताओं को जागरूक 
अधिसूचित क्षेत्रों में बाहरी और विदेशी संस्कृति को षडयंत्र के तहत प्रवेश कराना एवं भटकाना एक संवैधानिक रूप से अनुचित है. एक-घर, एक-कैलेण्डर का उद्देश्य के साथ लोगों के बीच कैलेण्डर वितरण करते हुए आदिवासी हो समाज युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द बिरूवा,पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष प्रोसेस उर्फ अनिल चातर तथा अन्य लोगों ने जगह-जगह पर आदिवासी भाषा-संस्कृति के संरक्षण और समाजहित में अभियान को संबोधित किया. इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा प्रखंड उपाध्यक्ष नंदलाल तिरिया,सांस्कृतिक सचिव संजय केराई,सदस्य राजेन्द्र हेम्ब्रम,त्रिलोक हेम्ब्रम,दशरथ हेम्ब्रम,राजेश पिंगुव्,दिप्तीकांत केराई,टाईगर पिंगुवा,ब्रिजलाल लागुरी,गुरूचरण कुल्डी,अर्जुन हेम्ब्रम,गोपाल हेम्ब्रम,हरिश हेम्ब्रम,कृष्णा हेम्ब्रम,सबीर ताँती,रासिका हेम्ब्रम,चंद्रमोहन हेम्ब्रम,अनिल हेम्ब्रम,सुधीर कुम्हार,चंद्रशेखर हेम्ब्रम,सरोज हेम्ब्रम आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-people-will-give-a-befitting-reply-to-modi-government-in-the-elections-mathura-mahato/">बोकारो

: मोदी सरकार को जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी- मथुरा महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp