Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम में खनिजों का भंडार के साथ ही गुणवत खिलाड़ियों की भरमार है. वर्तमान में जिले के कई उदीयमान फुटबॉलरों का चयन जमशेदपुर के प्रतिष्ठित स्टील फाउंडेशन टीम में हुआ है. इसी कड़ी में खूंटपानी प्रखंड के पुटीदा गांव निवासी एवं मारवाड़ी हिन्दी मध्य विद्यालय के छठी कक्षा के छात्र आशीष पूर्ति का अंडर-13 वर्ग में महाराष्ट्र के पुणे सिटी फुटबॉल क्लब के लिए चयन किया गया है. पुणे में आशीष पूर्ति के खेल को तराशकर पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उसे तैयार किया जाएगा. पुणे सिटी फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों के मुख्य मार्गदर्शक सत्यानाथन हीरियन ने उक्त जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-lottery-business-was-going-on-in-golmuri-one-arrested/">जमशेदपुर
: गोलमुरी में चल रहा था अवैध लॉटरी का कारोबार, एक गिरफ्तार उन्होंने कहा कि वहां पर टीमवर्क, कम्युनिटी, परफॉर्मेंस, बोर्डिंग के अलावा लंबी अवधि तक खेल कौशल कायम रखने के गुर सिखाये जाएंगे, ताकि भविष्य में आशीष एक बड़ा पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी बन सके. इधर, आशीष पूर्ति के पुणे सिटी फुटबॉल क्लब में शामिल होने पर उनके पिता विदेश पूर्ति और माता सुशीला पूर्ति व मारवाड़ी हिन्दी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्मल त्रिपाठी ने खुशी व्यक्त की है. [wpse_comments_template]
चाईबासा : खूंटपानी के आशीष पूर्ति का सिटी फुटबॉल क्लब के लिए चयन

Leave a Comment