Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कांग्रेस भवन में पुण्यतिथि पर याद किए गए अशोक कुमार जैन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व उपाध्यक्ष तथा शैक्षणिक, सामाजिक संस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अशोक कुमार जैन को उनकी पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई. कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेसियों ने उनके तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धासुमन अर्पित किया. कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला में दर्जनों शैक्षणिक संस्थान निर्माण सहित खेलकूद एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी जनसेवा की भावना अनुकरणीय है. मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, विश्वनाथ तामसोय, शंकर बिरुली, सिकुर गोप, सन्नी संदीप देवगम, गणेश कोड़ा, राकेश कुमार सिंह, डॉ. क्रांति प्रकाश, विजय सिंह तुबिद, मुकेश दास, ब्रज मोहन देवगम, राजू कारवा, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-ho-sahyukars-bike-stolen-written-complaint-in-the-police-station/">तांतनगर

: हो सहित्यकार की बाइक चोरी, थाना में लिखित शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही