Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : झामुमो का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता शिविर 26 जून को

Chaibasa (Sukesh kumar) : झामुमो मिशन-2024 के तहत सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के साथ ही जगन्नाथपुर सहित प. सिंहभूम जिला के सभी विधानसभा सीटों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने आप को जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक मजबूत करने में पूरी ताकत से जुट गया है. पश्चिम सिंहभूम जिला समिति द्वारा आगामी 26 जून को जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिला समिति ने उक्त कार्यक्रम को एक चुनौती के रूप में लिया है और इसको लेकर जिला टीम काफी गम्भीर है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव की अध्यक्षता में एक बैठक परिसदन में हुई. बैठक में कहा गया कि 18 से 26 जून तक जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव के नेतृत्व में प. सिंहभूम जिला समिति का टीम प्रवास करेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-joint-forum-meeting-of-central-trade-unions-concluded/">जमशेदपुर

: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की बैठक संपन्न

तैयारी को लेकर समिति का गठन

इस दौरान पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं केन्द्रीय सदस्यों सहित क्षेत्र के वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता पंचायतों का सघन दौरा कर कार्यकर्ता सम्मेलन तथा सदस्यता अभियान एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर पंचायत स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी एवं भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करेंगे. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक तैयारी समिति का गठन किया गया है. जिसमें जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव के साथ सोनाराम देवगम, लक्ष्मी सुरेन, भुवनेश्वर महतो, अभिषेक सिंकु, मोनिका बोयपाई, इकबाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, राहुल आदित्य, दिनेश चन्द्र महतो, प्रेम गुप्ता, विकास गुप्ता, सुभाष बनर्जी, रंजीत यादव, चम्बरु जामुदा, मथुरा कोडांकेल, मानाराम कुदादा, इजहार करीम राही, सुनील कुमार सिरका, प्रदीप कुमार महतो, अजय कच्छप, विनय प्रधान, डोमा मिंज, धनीराम बानरा, निसार हुसैन उर्फ डोगर, बामिया माझी, रिमु बहादुर थापा, दुर्गा चरण देवगम, सोहेल अहमद, अजीत कुंकल, जिला परिषद सदस्य राज तुविड, राॅविन हांसदा और राजेन गागराई को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रवाती">https://lagatar.in/cyclone-biparjoy-devastation-alert-from-maharashtra-to-gujarat/">चक्रवाती

तूफान बिपरजॉय : महाराष्ट्र से गुजरात तक तबाही का अलर्ट

टीम बनाकर सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी

तैयारी समिति के सभी सदस्यों को अलग अलग टीम बनाकर पंचायतों का जिम्मा सौंपा गया है. बारंगा, कोलपोटका, दीघा, सागजुड़ी, गंगदा, अरा:हासा, गम्हरिया पंचायत का जिम्मेवारी संयुक्त रूप से रंजीत यादव, राहुल आदित्य, दीपक कुमार प्रधान, अजय कच्छप और बामिया माझी को, किरीबुरू पूर्वी, किरीबुरू पश्चिमी, किरीबुरू उत्तरी, किरीबुरू दक्षिणी गुवा पूर्वी और गुवा पश्चिमी का जिम्मेवारी संयुक्त रूप से सोनाराम देवगम, भुवनेश्वर महतो, इकबाल अहमद और अभिषेक सिंकु को, बड़ाजामदा, दिरीबुरु, नोवामुंडी, बालीझोर, दूधबिला और मौदी पंचायत की जिम्मेवारी लक्ष्मी सुरेन, प्रेम गुप्ता, इजहार करीम राही, रिमु बहादुर थापा और दुर्गा चरण देवगम को, कादाजामदा, कोंटगढ़, पोखरपी, जेटेया, बड़ा पासेया और सरवाई पेटेता पंचायत का जिम्मेवारी संयुक्त रूप से सुभाष बनर्जी, चम्बरु जामुदा, सुनील कुमार सिरका और मथुरा कोडांकेल को, गुमुरिया, मुन्डुई, जैंतगढ़, पाटाजैंत, सियालजोड़ा, भनगांव, डांगुवापोसी और कलैया पंचायत का जिम्मेवारी संयुक्त रूप से दिनेश चन्द्र महतो, विकास गुप्ता, डोमा मिंज, मानाराम कुदादा और धनीराम बानरा को, कासिरा, करंजिया, छोटा महुलडीहा, मालुका, तोन्डांगहातु, बड़ानन्दा, जगन्नाथपुर और मोंगरा पंचायत का जिम्मेवारी संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव, निसार हुसैन उर्फ डोगर, मोनिका बोयपाई, प्रदीप महतो और विनय प्रधान को तथा रेंगड़ाहातु और बुन्डू पंचायत का जिम्मेवारी संयुक्त रूप से जिला परिषद सदस्य राज तुविड, टोंटो प्रखंड अध्यक्ष राॅबिन हांसदा, अजीत कुंकल और राजेन गागराई को दिया गया है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-bjp-leader-shraddhanand-besra-visited-various-villages-of-kersai-block-including-3-news/">सिमडेगा

: भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने केरसई प्रखंड के विभिन्न गांवों का किया दौरा समेत 3 खबरें

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव के अलावा जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, राहुल आदित्य, दीपक कुमार प्रधान, दिनेश चन्द्र महतो, जिला संगठन सचिव चम्बरु जामुदा, मानाराम कुदादा, जिला संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिरका, डोमा मिंज, केन्द्रीय सदस्य अभिषेक सिंकु, जगन्नाथपुर प्रखंड प्रभारी सोहेल अहमद, जगन्नाथपुर प्रखंड संगठन सचिव महेन्द्र तिरिया, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष चुमनलाल लागुरी, सचिव मनोज लागुरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रिमु बहादुर थापा, दुर्गा चरण देवगम, अर्जुन बानरा, पीरु हेम्बरोम समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही