Search

 
 
 

Chaibasa : प्राधिकरण व महिला आयोग महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर गंभीर : राजीव

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा सदर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, झालसा, रांची एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा द्वारा तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चाईबासा मो. शाकिर के मार्गदर्शन में किया गया. प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नालसा, झालसा और राष्ट्रीय महिला आयोग की सहभागिता से जिले के 9 प्रखंडों में महिला सशक्तीकरण एवं विकास से जुड़े विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-huge-opposition-to-the-team-that-went-to-demarcate-the-land-in-sundarnagar/">Jamshedpur

: सुंदनरनगर में भूमि का सीमांकन करने गई टीम का भारी विरोध
सदर चाईबासा के प्रखंड मुख्यालय से इसकी शुरुआत की जा रही है. उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर विभिन्न कानूनी प्रावधानों और प्रक्रियाओं के बारे उपस्थित महिला समूह को बताया. उन्होंने महिलाओं को टेली लॉ के बारे में भी जानकारी दी. अधिवक्ता ऋचा सिन्हा ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी. इस कार्यक्रम में एलएडीसी के उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास ने भी महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया. मौके पर कई विभागो के प्रमुख भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-poor-quality-work-exposed-in-under-construction-hospital-building/">Dumaria

: निर्माणाधीन अस्पताल भवन के काम में घटिया क्वालिटी की खुली पोल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही