Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सरकारी सहायता नहीं मिलने पर सहायक पुलिसकर्मियों ने की शहीद के परिवार की मदद

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम के सहायक पुलिस स्व. तुलसीनाथ कन्डियांग के परिवार को भले ही सरकार की ओर से किसी तरह का लाभ न मिला हो, लेकिन सहायक पुलिस में कार्यरत उनके साथियों का साथ उन्हें जरूर मिला. काफी प्रयास के बाद सहायक पुलिसकर्मियों ने अपनी मेहनत की कमाई से स्व. कन्डियांग के परिवार को 87,500 रुपये चंदा इकट्ठा कर दिया है. सहायक पुलिसकर्मियों ने खूंटपानी प्रखंड के खूंटपानी गांव में स्व. कन्डियांग के घर जाकर उनके परिजनों को सहायक राशि दी. पुलिस विभाग में इससे एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है.  [caption id="attachment_443687" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/chaibasa3-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> परिजनों को सहायक राशि देते सहायक पुलिसकर्मी.[/caption] इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-yoga-will-taught-in-philosophy-department-of-kolhan-university-enrollment-starts-from-this-session/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के दर्शनशास्त्र विभाग में होगी योगा की पढ़ाई, इसी सत्र से नामांकन होगा शुरू

इलाज के दौरान 3 अक्टूबर को हो गया था स्व. तुलसीनाथ कन्डियांग का निधन

[caption id="attachment_443689" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/shaheed-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> शहीद स्व. तुलसीनाथ कन्डियांग.[/caption] सहायक पुलिसकर्मियों ने बताया कि शहीद के परिवार को सरकार द्वारा किसी प्रकार का लाभ नहीं प्राप्त हो रहा है. इसलिए समस्त झारखंड सहायक पुलिस की ओर से चंदा इकट्ठा कर परिजनों को सहयोग राशि के रूप में दी गई है. मालूम हो कि 30 सितंबर को चाईबासा के बाईपास में ड्यूटी के दौरान पश्चिमी सिंहभूम के सहायक पुलिस तुलसी नाथ कन्डियांग काे अचानक पेट में असहनीय दर्द उठा. वहीं, चाईबासा सदर अस्पताल में सही से उपचार नहीं होने के कारण वे चाईबासा के ही एक प्राइवेट अस्पताल गए. इसे भी पढ़े : महिला">https://lagatar.in/female-patient-death-case-police-in-action-mode-rinpass-director-jayati-simlais-car-seized/">महिला

मरीज मौत मामला : एक्शन मोड में पुलिस, रिनपास डायरेक्टर जयति शिमलइ की गाड़ी सीज
प्राइवेट अस्पताल से 2 अक्टूबर को डिस्चार्ज होकर भुवनेश्वर के कलिंगा हॉस्पीटल में इलाज कराने गए, जहां इलाज के दौरान 3 अक्टूबर को उनका निधन हो गया. मौके पर सहदेव भगत, सुब्रतो महतो ,सोनाली हेंब्रम, शांति कुमारी ,किस्मती ,जयंती ,बबीता महतो, कल्याणी बारिक समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : गोपालगंज">https://lagatar.in/gopalganj-four-people-of-the-same-family-died-due-to-gas-cylinder-leak/">गोपालगंज

: गैस सिलेंडर लीक होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही