Search

 
 
 

चाईबासा : कुपोषण और एनीमिया से बचाव को लेकर बच्चों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : यूनिसेफ सपोर्टेड डेश नेट के द्वारा मंगलवार को ओड़िया बालक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कुपोषण और एनीमिया को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई. बच्चों को इन दोनों बीमारी होने के कारणों पर विस्तार से जानकारी दी गई. बच्चों को बताया गया कि इन बीमारियों से बचने का एकमात्र उपाय समुचित आहार का ग्रहण करना है इसलिए सभी बच्चे अपने-अपने घरों पर समुचित मात्रा में आहार लेने का सुझाव दिया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-valor-martyrs-remembered-on-vijay-diwas-at-tata-dav-public-school/">नोवामुंडी

: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में विजय दिवस पर याद किये गये वीर शहीद

विडिओ के माध्यम से दी गई जानकारी

इसके अलावा बच्चों को एनीमिया के कारण होने वाली कमजोरियों से भी अवगत कराया गया. बच्चों का इनके प्रति जागरूकता बढ़े इसलिए सभी बच्चों को टीवी के माध्यम से विडिओ दिखाकर इन्हे जागरूक किया गया. इसके अलावा पांचवी कक्षा से ऊपर के छात्र छात्राओं को रक्ताल्पता को लेकर भी जागरूक किया गया और उन्हें आईरन की गोलियों को खाने की सलाह दी गई. जो स्कूलों में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-reached-village-village-of-the-district-information-given-to-public-representatives-by-organizing-a-festival/">चाईबासा

: जिले के गांव-गांव तक पहुंची बिजली, महोत्सव आयोजित कर जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी

तीन प्रखण्ड में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

इस कार्यक्रम के मोबाइल यूनिट फैसिलिटेटर इंतखाब आलम ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन प्रखंडों चाईबासा सदर खूंटपानी तथा मंझारी में चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य बच्चों को रक्ताल्पता तथा कुपोषण को लेकर विशेष रूप से जागरूक करना है. उल्लेखनीय है कि पश्चिम सिंहभूम जिला इन दोनों ही बीमारियों में अव्वल स्थान पर है. इस मौके पर कार्यक्रम प्रबंधक आयशा खातून तथा कार्यक्रम फैसिलिटेटर शिवानी ने बच्चों को जागरूक करने का कार्य किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही