Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जागो ग्रामीण जागो उद्देश्य के तहत जोड़ापोखर में हो समाज का चला जागरुकता अभियान

Chaibasa (Sukesh Kumar) : जागो ग्रामीण जागो के उद्देश्य के साथ जोड़ापोखर में सोमवार को कोल्हान समन्वय मंच के तत्वावधान में आदिवासी हो समाज युवा महासभा तथा सिंगी एण्ड सिंगी सोसाईटी की टीम ने सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया. विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से राय लिया गया. ग्रामीणों को अगस्त माह में हो भाषा आंदोलन में सहयोग करने की अपील के साथ पोस्ट कार्ड लेखन अभियान में हस्ताक्षर कराया गया. ग्रामीणों ने सामाजिक जागरूकता अभियान टीम के समक्ष अपनी समस्या बतायी कि मनरेगा में काम करने पर समय पर पैसा नहीं मिलता है. काम करते-करते जब-तब फंड खत्म हो जाता है. आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि जरूर आप लोगों ने समस्या झेली होगी. इसे भी पढ़ें : प्राथमिक">https://lagatar.in/consensus-on-7-issues-in-the-meeting-of-primary-teachers-union-and-department-change-in-mid-day-meal-time/">प्राथमिक

शिक्षक संघ और विभाग की बैठक में 7 मुद्दों पर सहमति, मिड डे मील के समय में बदलाव
जनकल्याणकारी तथा विकासात्मक योजनाओं के मामले में ग्रामीण स्वयं भागीदार हों. दलाल-बिचौलिये के माध्यम से कार्य कराने की कभी प्रयास न करें. इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा झारखंड प्रदेश कमिटी के कोषाध्यक्ष शंकर सिदु, जिला कमिटी के सचिव हरिश कुंकल, विभिन्न स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि, सुनीता मुण्डा, बोती मुण्डा, बलेमा मुण्डा, सुखमति मुण्डा, सुषमा मुण्डा, रानी बारी, हीरामनी खण्डाईत, सुष्मिता बारी, जगन्नाथ खंडाईत, गोरा खंडाईत, जगन्नाथ मुण्डा, हरीश मुण्डा, सिंगराय मुण्डा, रूपसिंह खंडाईत, लक्ष्मण खंडाईत आदि लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही