Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में लोस चुनाव पर जागरूकता कार्यक्रम

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा के बीएड मल्टीपरपस हॉल में शुक्रवार को लोकसभा आम चुनाव 2024 हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मतदाता प्रतिज्ञा ली गई. इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब के मास्टर ट्रेनर जगबंधु दास ने जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया. तत्पश्चात वीडियो के माध्यम से विमेन वोटर्स, थर्ड जेंडर वोटर्स इत्यादि के बारे में बताया गया. उन्होंने 1950 टॉल फ्री नंबर की जानकारी दी जिसके द्वारा कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-sp-took-charge-after-worshiping-in-rajrappa/">रामगढ़

: रजरप्पा में पूजा करने के बाद एसपी ने संभाला पदभार
उन्होंने सक्षम ऐप, फॉर्म 6, फॉर्म 7 की जानकारी दी. आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा छात्राओं के बीच जागरूकता लाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है. मोबारक करीम हाशमी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. सेमेस्टर 2 की छात्रा वंशिका कुमारी ने मंच संचालन किया. मौके पर शीला समद, धनंजय कुमार, मदन मोहन मिश्रा, सालन पूर्ति और सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 की लगभग 150 छात्राएं उपस्थित हुई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-sdpo-held-a-meeting-with-all-the-police-station-in-charge-regarding-los-elections/">घाटशिला

: लोस चुनाव को लेकर एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारी के साथ की बैठक

चक्रधरपुर : कुपोषण से बचाव के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को दी ट्रेनिंग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/CKP-Kuposhan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को कुपोषण से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर प्रशिक्षक सेविका सविता सामड व जेएसएलपीएस की सीनियर सेतु मोनिका बोयपाई ने सेविकाओं को पोषण संबंधित कई जानकारियां दी. जहां गर्भवती महिलाओं को पोषणयुक्त भोजन देने व बच्चों को कुपोषण से बचाव करने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. प्रशिक्षक सविता सामड व मोनिका बोयपाई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले अनाज, सब्जी व फलों को हम पोषणयुक्त भोजन में शामिल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-municipal-office-of-ajsu-party-opened-in-dam-road/">चांडिल

: डैम रोड में खुला आजसू पार्टी का नगर कार्यालय
इसके तहत हरी पत्ती वाली साग, हरी सब्जियां,फल में पपिता इत्यादि का सेवन करने को कहा गया. साथ ही चावल बनाने के दौरान एक साफ कपड़े में सब्जियों को बांधकर चावल के साथ उबालकर सब्जियों को बनाने, सोयाबीन, सहजन के पत्ते इत्यादि के फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई.साथ ही गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच, कुपोषित बच्चों का अनुमंडल अस्पताल में होने वाले नि:शुल्क ईलाज इत्यादि के बारे में भी बताया गया. इस मौके पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़ी सेविकाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही