Search

 
 
 

Chaibasa : फाइलेरिया से मुक्ति के लिये मंझारी के स्कूलों में निकाली जागरुकता रैली

 
  • शत प्रतिशत लोगों को दवा खिलाने का संकल्प भी दिलाया
Chaibasa (Sukesh Kumar) : फाइलेरिया रोग के खिलाफ मंझारी में एमडीए-आईडीए कार्यक्रम 10 से 25 अगस्त तक चलाया जाएगा. इस कार्यकम के तहत तीन प्रकार की दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि रोग का समूल नाश हो सके. प्रखंड को फाइलेरिया से मुक्ति दिलाने के लिये गुरुवार को सभी स्कूलों में जागरुकता रैली निकाली गई. रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने गली मोहल्लों में घूम घूम कर जागरुकता फैलाने का कार्य किया. इस दौरान शत प्रतिशत लोगों को दवा खिलाने का संकल्प भी दिलाया गया. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-condolence-meeting-organized-on-the-demise-of-founder-acharya/">Chandil

: संस्थापक आचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित

छूटे हुए व्यक्तियों को 11 से 25 अगस्त तक खिलाई जाएगी दवा

प्रखंड में 10 से 25 अगस्त तक एमडीए- आईडीए कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए डीइसी, अल्बेंडाजोल और आईवरमेक्टिन की दवा दी जाएगी. इसमें प्रखंंड की कुल आबादी 74 हजार 63 लोगों को लक्षित किया गया है. निगरानी निरीक्षक शम्भू शंकर गोप ने बताया कि 10 अगस्त को बूथ (आंगनबाड़ी) पर तथा 11 से 25 अगस्त तक छूटे हुए व्यक्तियों को दवा खिलायी जायेगी. शत प्रतिशत सफलता के लिये सभी स्कूलों तथा गांवों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड में 101 बूथ बनाए गए हैं. जिसमें 202 दवा प्रशासक एवं 23 सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही