Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नेत्रदान करने को लेकर निकाली गई जागरुकता रैली

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला अंधापन नियंत्रण सोसायटी पश्चिम सिंहभूम द्वारा शनिवार को नेत्रदान को लेकर एक जागरुकता रैली निकाली गई. इस जागरुकता रैली का नेतृत्व विभाग के चिकित्सकों ने किया. इस रैली में नेत्र विभाग में कार्यरत एएनएम व अन्य विभागों में कार्यरत एएनएम और स्कूली बच्चे शामिल हुए. सदर अस्पताल से निकलकर रैली ने शहर के विभिन्न भागों का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक किया गया. इसके बाद रैली अस्पताल में आकर समाप्त हो गई. [caption id="attachment_401105" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/jagrukta-rally-chaibasa-350x250.jpeg"

alt="" width="350" height="250" /> रैली में शामिल एएनएम व स्कूली बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-community-health-center-of-jagannathpur-running-on-the-basis-of-a-doctor-in-charge/">किरीबुरू

: एक प्रभारी चिकित्सक के भरोसे चल रहा जगन्नाथपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

नेत्रदान आज के समय की बहुत बड़ी जरूरत : सुधाकर सिंह मुंडा

वहीं, सहायक नेत्र चिकित्सक सुधाकर सिंह मुंडा ने कहा कि नेत्रदान आज के समय की बहुत बड़ी जरूरत है. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के निधन के 3 से 4 घंटे तक उसका नेत्र कारगर रहता है. इसी को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई. जिससे लोग नेत्रदान के लिए जागरूक हो सके और समाज के जो लोग देख नहीं सकते हैं, उनके लिए दृष्टि बनने में सहायक बन सके. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deal-of-anothers-land-done-for-39-lakhs-belching-1-51-lakhs-in-advance-was-costly/">जमशेदपुर

: दूसरे की जमीन का कर दिया 39 लाख में सौदा, एडवांस का 1.51 लाख डकारना महंगा पड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही