Search

 
 
 

चाईबासा : बाल विवाह रोकथाम को लेकर सदर अस्पताल से निकाली गयी जागरुकता रैली

 
Ramendre Kumar Sinha Chaibasa : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने सदर अस्पताल से बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरुकता रैली निकाली. सदर सामुदायिक केंद्र के प्रभारी डॉक्टर शिवचरण हसदा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. इस दौरान लोगों ने "बाल विवाह को हटाना है, कुपोषण को दूर भगाना है` के नारे लगाये. यह जागरुकता रैली  शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः सदर अस्पताल में आकर समाप्त हुई. इसके बाद रैली में शामिल सहियाओं ने कुपोषण पर आधारित एक कार्यशाला में भाग लिया . (पढ़ें, सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-siege-case-bjp-mp-nishikant-dubey-gets-relief-from-hc/">सचिवालय

घेराव मामला : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को HC से राहत बरकरार)

कुपोषण में बाल विवाह की भूमिका अहम

डॉक्टर शिवचरण हसदा ने बताया कि पश्चिम सिंहभूम जिला कुपोषण वाला जिला है. इस कुपोषण में बाल विवाह की भूमिका काफी अहम है. शादी के बाद कम उम्र में ही बच्चियां मां बन जाती हैं. गर्भावस्था के दौरान समुचित आहार नहीं मिलने के कारण जन्म लेने वाला नवजात भी कुपोषित होता है. इसलिए इस विपरीत परिस्थिति से लोगों को जागरुक करने के लिए यह रैली निकाली गयी है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-tpc-naxalite-maheshwar-ram-arrested-by-police/">पलामू

: TPC नक्सली महेश्वर राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही