Search

 
 
 

चाईबासा : 2016 के बाद जेटेट परीक्षा नहीं होने से परेशान हैं बीएड व डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : वर्ष 2016 के बाद जेटेट JTET की परीक्षा नहीं आयोजित किए जाने पर B.ED और  D.EL.ED के उत्तीर्ण अभ्यर्थी भविष्य को लेकर चिंतित हैं. अपनी परेशानी को लेकर गुरुवार को प्रशिक्षित शिक्षक संघ चाईबासा के प्रतिनिधिमंडल ने सरनाडीह में विधायक दीपक बिरुवा से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि JTET का आयोजन हर वर्ष किया जाना है, पर 2016 के बाद JTET का आयोजन नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-central-library-of-kolhan-university-becomes-plastic-free-zone/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय का सेंट्रल लाइब्रेरी बना प्लास्टिक फ्री जोन

विधायक दीपक बिरुवा से मिल आश्वासन

ऐसी स्थिति में राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने से B.ED और D.EL.ED के उत्तीर्ण अभ्यर्थी शिक्षक नियुक्ति में शामिल नहीं हो सकेंगे. इस बाबत प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से JTET परीक्षा का आयोजन करवाने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-ambulance-of-chiria-cell-hospital-became-a-cart/">मनोहरपुर

: चिरिया सेल अस्पताल का एम्बुलेंस बना ठेला गाड़ी
इस पर विधायक दीपक बिरुवा ने प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रखते हुए जेटेट पर पहल किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में सामंत महतो, रघुनाथ देवगम, सुनील गोप, आकाश प्रधान, भागीरथी महतो, सुनील देवगम, मनमोहन महतो, जयपाल बिरुली, हरिश होनहागा, शहीद मांझी, प्रसन्न कुमार महतो, राजेंद्र तिरिया शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही