Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर हरि बोल दुर्गा मंदिर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, लगाया जय श्रीराम का जयकारा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: हनुमान जन्‍मोत्‍सव के पावन अवसर पर मंदिरों में शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हनुमान जन्‍मोत्‍सव के अवसर पर मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ-साथ फूलों से सुंदर तरीके से सजाया गया था. सुबह से बजरंगबली की पूजा अर्चना की गई. इसे भी पढ़ें: चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-ram-navami-immersion-procession-of-shri-shri-108-bajrang-dal-akhara-took-out-with-singing/">चांडिल:

गाजे बाजे के साथ निकाला श्री श्री 108 बजरंग दल अखाड़ा का रामनवमी विसर्जन जुलूस

 भजनों पर झूमे श्रद्धालु 

[caption id="attachment_291350" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/16ajsr26b.jpg"

alt="" width="600" height="226" /> बाबा मंदिर में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका साथ में झूमते श्रद्धालु.[/caption] संध्या समय में बाबा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ आरंभ किया गया. बाबा मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के साथ-साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया. जिसमें जमशेदपुर से आई भजन गायिका के भजनों ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया.

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

[caption id="attachment_291351" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/16ajsr26a.jpg"

alt="" width="600" height="271" /> हरि बोल दुर्गा मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करते हुए बाबूलाल मरांडी व भाजपा के नेतागण.[/caption] [caption id="attachment_291352" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/16ajsr26.jpg"

alt="" width="600" height="265" /> प्रसाद लेने के लिये खड़ी महिलाएं.[/caption] हरि बोल दुर्गा मंदिर में पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी आरती में शामिल हुए. मंदिर कमिटी के द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और तलवार भेंट किया गया. जिसे ग्रहण कर बाबूलाल मरांडी ने जय श्रीराम का जयकारा लगाया. हरि बोल मंदिर परिसर में बजरंगबली की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने जे बी तुबिद, बड़कुंवर गागराई,शशि भूषण सामड, राकेश शर्मा, अनूप सुल्तानिया, सुखलाल कुंकल के साथ भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-made-8-parking-lots-for-3-crore-47-lakh-90-thousand/">जमशेदपुर:

3 करोड़ 47 लाख 90 हजार में जेएनएसी ने किया 8 पार्किंग स्थल बंदोबस्त  
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही