Search

 
 
 

चाईबासा : महागठबंधन वाली सरकार से खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं पिछड़ा वर्ग : रामहरि गोप

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : एपीआई के पूर्व सिंहभूम लोकसभा प्रभारी युवा नेता रामहरि गोप ने झारखंड की महागठबंधन सरकार पर चुनाव में घोषणा किए जाने के बाद भी पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण नहीं देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है. सरकार चुनाव से पूर्व बड़े-बड़े घोषणा कर सत्ता में आई और सरकार बनने के बाद अपने किए वादों की ही भूल गई.  झारखंड सरकार राज्य के आदिवासी मूलनिवासियों को सिर्फ और सिर्फ ठग रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-shopkeeper-upset-due-to-sudden-increase-in-the-rent-of-shops-built-by-sadar-hospital/">चाईबासा

: सदर अस्पताल द्वारा निर्मित दुकानों का किराया अचानक बढ़ने से दुकानदार परेशान
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि आगामी मानसून सत्र में आरक्षण को बढ़ाने वाली बिल प्रस्तुत कर अपने किए वादों पर खरा उतरे नहीं तो कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी महागठबंधन नेतृत्व वाली सरकार को आने वाले दिनों में ओबीसी समाज नकारने का काम करेगी. क्योंकि महागठबंधन नेतृत्व वाली सरकार अपने चुनावी वायदे सिर्फ और सिर्फ पिछड़ा वर्ग का वोट हासिल करने और उन्हे दिग्भ्रमित करने के लिए करती है. रामहरि गोप ने कहा कि चुनाव से पूर्व सरकार ने घोषणा पत्र जारी कर सरकार बनने के तीन माह के भीतर पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया था. लेकिन सरकार बनते ही अपने वादे से मुकर गई. इससे पिछड़ा वर्ग क लोगों में असंतोष की भवन है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-smart-classes-will-also-be-available-in-rural-schools/">चाईबासा

: ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी स्मार्ट क्लासेज की होगी सुविधा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही